Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दंतेवाड़ा के ‘धन्वंतरि’: डॉ. रामचंद्र और सुनीता गोडबोले

    January 27, 2026

    बड़ी दीदी: बुधरी ताती नक्सलगढ़ में जलती सेवा की मशाल

    January 27, 2026

    कांगेर घाटी की “ग्रीन गुफा”: बस्तर का एक नया प्राकृतिक अजूबा

    January 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hamar GothHamar Goth
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • होम
    • कहानियाँ
    • पर्यटन
    • संस्कृति
    • इतिहास
    • खान-पान
    • बस्तर
    Hamar GothHamar Goth
    Home»पर्यटन»खूबसूरत वादियों से घिरे छत्तीसगढ़ के चाय बागान
    पर्यटन

    खूबसूरत वादियों से घिरे छत्तीसगढ़ के चाय बागान

    हमर गोठBy हमर गोठJune 29, 20234 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
    tea_garden_cg
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पहचान यहां की विशिष्ट आदिवासी संस्कृति, प्राकृतिक पठारों और नदियों की सुंदरता तथा एतिहासिक रियासत से है। इसके साथ ही पिछले साढ़े तीन वर्षों से जशपुर की पहचान में एक नया नाम जुड़ गया है और ये पहचान अब देशव्यापी हो गयी है। अभी तक चाय की खेती के लिए लोग असम या दार्जिलिंग का ही नाम लेते रहे हैं लेकिन जशपुर में भी चाय की खेती होने लगी है। जो पर्यटकों को भी अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। हम सभी यह जानते हैं कि पर्वतीय और ठंडे इलाकों में ही चाय की खेती हो पाती है और छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला भी ऐसे ही भौगोलिक संरचना पर स्थित है।

    जशपुर में चाय बागानों ने बढ़ाई सुंदरता

    खूबसूरत वादियों से घिरा छत्तीसगढ़ का सरगुजा अपनी कुदरती सुंदरता के लिए पहले से ही मशहूर रहा है। यहां की खास आदिवासी संस्कृति, प्राकृतिक पठारों और नदियों की सुंदरता के साथ ऐतिहासिक रियासत सैलानियों को आकर्षित करती है, लेकिन बीते साढ़े तीन सालों से जशपुर की पहचान में एक नया अध्याय जुड़ गया है । जशपुर में हो रही चाय की खेती ने अपनी अलग पहचान कायम कर ली है,यहाँ की चाय की महक दार्जिलिंग या असम की तरह ही देश दुनिया में फैलने लगी है।

    कुल 20 एकड़ में फैला है बागान

    पर्वतीय प्रदेशों के शिमला, दार्जिलिंग, ऊंटी, असम, मेघालय, सहित अन्य राज्यों  की चाय बागानों की तरह ही जाशपुर के सारूडीह चाय बागानों मे पर्वत और जंगलों से लगा हुआ है। यह 20 एकड़ में फैला हुआ है. यहां पर चाय प्रसंस्करण केंद्र के लगने से पहले यहां समूह की महिलाओं द्वारा गर्म भट्ठे के माध्यम से चाय को तार किया जाता था। यहां पर चाय प्रसंस्करण यूनिट में चाय का तेजी से उत्पादन शुरू हो रहा है हालांकि अभी एक मिलिट में चायपत्ती का उत्पादन हो रहा है पर आने वाले समय में उत्पादित चाय के पैकेट में भरने और उसके विपणन के लिए और लोगों को काम देना पड़ेगा।

    अनुपयोगी जमीन पर उगाया गया चाय बागान

    यह सारूडीह का चाय बागान पर्वत और जंगलों से लगा हुआ है। बता दें कि अनुपयोगी जमीन में बागान बन जाने से आसपास न सिर्फ हरियाली है, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी सारूडीह और जशपुर की पहचान भी काफी ज्यादा बढ़ रही है। चाय के बागान से पानी और मृदा का संरक्षण काफी तेजी से हुआ है।

    लक्ष्मी स्वयं-सहायता समूह की सचिव पूर्णिमा बताती हैं, “करीब 20 एकड़ के बागान से हमने इस साल 10 क्विंटल चाय की पत्तियां तोड़ी हैं। पांच किलो हरी पत्ती सूखकर लगभग एक किलो चाय बनती है। इस हिसाब से हमने दो क्विंटल चाय तैयार किया।” पूर्णिमा के मुताबिक महिलाओं के समूह ने हाथ से ग्रीन टी के बैग और प्लांट में मशीनों की मदद से सीटीसी (क्रश, टियर, कलर) चायपत्ती तैयार किए।

    पूर्णिमा ने बताया,”ग्रीन टी को दो हजार रुपए प्रति किलो और सीटीसी चाय को 400 रुपए प्रति किलो थोक भाव मिल रहा है। इसकी गुणवत्ता अच्छी है, जिसकी वजह से हमें इसे बेचने में आसानी होती है।”

    राज्य का वन विभाग अब जिले के दूसरे हिस्सों में भी चाय बागान लगाने की तैयारी में जुटा है। जशपुर के बालाछापर में चाय की प्रोसेसिंग के लिए प्लांट भी लगाया गया है।

    ग्रीन टी किया जा रहा है तैयार
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर जिले के बालाछापर में 45 लाख रूपए की लागत से चाय प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया है। यहां पर उत्पादन कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है और इस प्रसंस्करण केंद्र से सामान्य चाय और ग्रीन टी तैयार किया जा रहा है। बालाछापर में वन विभाग के पर्यावरण रोपणी परिसर में चाय प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना की गई है। इस यूनिट में चाय के हरे पत्ते के प्रोसेसिंग की क्षमता 300 किलोग्राम प्रतिदिन की है।

    पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है चाय बागान
    जशपुर जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी और जंगल के बीच स्थित सारूडीह चाय बागान एक पर्यटन स्थल के रूप में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग चाय बागान देखने पहुंचते है। 18 एकड़ का यह बागान वन विभाग के मार्गदर्शन में महिला समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। सारूडीह के सात ही सोगड़ा आश्रम में भी चाय की खेती के कारण जशपुर जिले को एक नई पहचान और पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के चाय बागान घूमने का एक नया स्थान मिला है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    कांगेर घाटी की “ग्रीन गुफा”: बस्तर का एक नया प्राकृतिक अजूबा

    January 5, 2026

    कोरिया महल: छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत और राजसी वैभव का प्रतीक

    December 26, 2025

    छत्तीसगढ़ की गोदना परंपरा: शरीर पर उकेरा गया अमर शृंगार

    September 12, 2025

    उल्टा पानी: प्रकृति का एक अनोखा चमत्कार

    August 22, 2025

    मछली प्वाइंट, मैनपाट: प्रकृति का अद्भुत जलप्रपात

    August 22, 2025

    ठिनठिनी पत्थर: सरगुजा का अद्भुत रहस्य

    August 22, 2025
    Demo
    Top Posts

    दंतेवाड़ा के ‘धन्वंतरि’: डॉ. रामचंद्र और सुनीता गोडबोले

    January 27, 2026

    देश की सबसे महँगी सब्ज़ी – बोड़ा, जानें क्या है इसमें खास?

    June 26, 2023

    छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार : हरेली

    June 27, 2023
    Don't Miss

    दंतेवाड़ा के ‘धन्वंतरि’: डॉ. रामचंद्र और सुनीता गोडबोले

    January 27, 2026

    डॉ. रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले और उनकी धर्मपत्नी सुनीता गोडबोले का नाम छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर संभाग…

    बड़ी दीदी: बुधरी ताती नक्सलगढ़ में जलती सेवा की मशाल

    January 27, 2026

    कांगेर घाटी की “ग्रीन गुफा”: बस्तर का एक नया प्राकृतिक अजूबा

    January 5, 2026

    छत्तीसगढ़ के माथे पर ‘रामसर’ का तिलक: कोपरा जलाशय बना प्रदेश की पहली ग्लोबल वेटलैंड

    December 28, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Demo
    //

    We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

    Most Popular

    दंतेवाड़ा के ‘धन्वंतरि’: डॉ. रामचंद्र और सुनीता गोडबोले

    January 27, 2026

    देश की सबसे महँगी सब्ज़ी – बोड़ा, जानें क्या है इसमें खास?

    June 26, 2023

    छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार : हरेली

    June 27, 2023
    Our Picks

    दंतेवाड़ा के ‘धन्वंतरि’: डॉ. रामचंद्र और सुनीता गोडबोले

    January 27, 2026

    बड़ी दीदी: बुधरी ताती नक्सलगढ़ में जलती सेवा की मशाल

    January 27, 2026

    कांगेर घाटी की “ग्रीन गुफा”: बस्तर का एक नया प्राकृतिक अजूबा

    January 5, 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.