Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रागैतिहासिक कला का अद्भुत साक्षी: रायगढ़ का कबरा पहाड़

    April 21, 2026

    रायपुर का ‘डे भवन’ दिलाता है ऐतिहासिक और खूबसूरत यादें

    April 21, 2026

    देवधारा जलप्रपात: गरियाबंद का एक प्राकृतिक स्वर्ग

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hamar GothHamar Goth
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • होम
    • कहानियाँ
    • पर्यटन
    • संस्कृति
    • इतिहास
    • खान-पान
    • बस्तर
    Hamar GothHamar Goth
    Home»खान-पान»देश की सबसे महँगी सब्ज़ी – बोड़ा, जानें क्या है इसमें खास?
    खान-पान

    देश की सबसे महँगी सब्ज़ी – बोड़ा, जानें क्या है इसमें खास?

    हमर गोठBy हमर गोठJune 26, 20233 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
    बोड़ा - Boda
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मानसून आते ही उमस और बादल की गर्जनाओं के साथ ही बस्तर में लोगो के चेहरों पर एक अलग ही खुशी नजर आती है। इस विशेष तरह की खुशी का कारण है एक सब्जी। यह सब्जी है बोड़ा की। बोड़ा को खाने के लिये लोग साल भर इंतजार करते है। बोड़ा से बोड़ा प्रेमी को खाने की खुशी और बेचने वाले को पैसे की खुशी मिल जाती है।

    बस्तर के सरई बोड़ा के बारे में आपने बहुत सुना होगा, छत्तीसगढ़ के ज्यादातर लोग इसका स्वाद भी ले चुके होंगे। साल को छत्तीसगढ़ में सरई कहा जाता है। जबकि बोड़ा स्थानीय आदिवासियों का दिया हुआ नाम है। इसलिए बोड़ा को सरई बोड़ा भी कहा जाता है। बोड़ा की खोज भी आदिवासियों की ही है। वनोपज पर निर्भरता के कारण वनवासी यहां पैदा होने वाले हर खाद्य पदार्थ के बारे में जानते हैं। बोड़ा भी उन्ही में से एक है। बस्तर को सालवनों का द्वीप कहा जाता है। साल के अधिकतर वृक्ष कोंडागांव क्षेत्र में ज्यादा है इसलिये कोंडागांव में बोड़ा की आवक सबसे ज्यादा होती है। बोड़ा खाने वालों के अनुसार बोड़ा दो किस्म का होता है जात बोड़ा और राखड़ी बोड़ा, जिसमें से जात बोड़ा ज्यादा स्वादिष्ट होता है।

    साभार : बस्तर भूषण

    बोड़ा साल वृक्षों के नीचे ही निकलता है. जब पहली बारिश के बाद का उमस का वातावरण हो जाता है, उस समय बोड़ा स्वत: जमीन के अंदर आकार लेता है। स्थानीय ग्रामीण धरती को खुरेदकर बोड़ा निकालते है। बोड़ा आकार में आलू से लगभग आधा या उससे भी छोटा होता है। यह भूरे रंग का होता है और उपर पतली सी परत एवं अंदर सफेद गुदा भरा होता है। इसकी सब्जी काफी स्वादिष्ट और जायकेदार बनती है।मिटटी के नीचे होने के कारण इसमें काफी मिट्टी लगी होती है। इसे उपयोग में लाने से पहले इसकी काफी सफाई की जाती है ताकि मिट्टी की वजह से सब्जी का जायका ना बिगड़े। चार से पांच बार पानी से धोकर ही इसे उपयोग में लाया जाता है।

    बोड़ा दरअसल एक फंगस है। वैज्ञानिकों ने इसका बॉटिनिकल नाम शोरिया रोबुस्टा रखा है। बोड़ा में आवश्यक खनिज लवण एवं कार्बोहाईड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। सैल्यूलोज व कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने की वजह से शुगर व हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वालों के लिए यह रामबाण है। इसे खाने से उन्हें कोई नुकसान नहीं होता। आमतौर पर यह बटन मशरूम की तरह दिखता है। इसकी सब्जी बेहद ही स्वादिष्ट होती है। बाजार में आते ही लोग इसे खरीदने के लिये टूट पड़ते है। इसकी आवक सिर्फ शुरूआती बरसात तक लगभग एक माह तक ही होती है। इसकी शुरुआती कीमत किसी का भी होश उड़ा देती है। शुरूआती दौर में यह बोड़ा 2000 रू किलो तक बिकता है। बाद में अधिक आवक से इसकी कीमत दौ सौ से तीन सौ रू किलो तक हो जाती है।वैसे इसे छत्तीसगढ़ का काला सोना भी कहा जाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    बड़े डोंगर की प्राचीन धरोहर: रहस्यमयी नकटी देवरली

    April 8, 2026

    बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर: चइत परब के सुरीले लोकगीत

    April 8, 2026

    कांकेर: महानदी की गोद में बसा सोमवंशी शौर्य का प्रतीक

    April 8, 2026

    बारहों महीना खाया जाने वाला झांझी मुठिया: स्वाद, परंपरा और सेहत का संगम

    April 1, 2026

    बड़ी दीदी: बुधरी ताती नक्सलगढ़ में जलती सेवा की मशाल

    January 27, 2026

    कांगेर घाटी की “ग्रीन गुफा”: बस्तर का एक नया प्राकृतिक अजूबा

    January 5, 2026
    Demo
    Top Posts

    प्रागैतिहासिक कला का अद्भुत साक्षी: रायगढ़ का कबरा पहाड़

    April 21, 2026

    देश की सबसे महँगी सब्ज़ी – बोड़ा, जानें क्या है इसमें खास?

    June 26, 2023

    छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार : हरेली

    June 27, 2023
    Don't Miss

    प्रागैतिहासिक कला का अद्भुत साक्षी: रायगढ़ का कबरा पहाड़

    April 21, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता…

    रायपुर का ‘डे भवन’ दिलाता है ऐतिहासिक और खूबसूरत यादें

    April 21, 2026

    देवधारा जलप्रपात: गरियाबंद का एक प्राकृतिक स्वर्ग

    April 21, 2026

    बीसवीं शताब्दी का छत्तीसगढ़: राजनीतिक चेतना और उग्र राष्ट्रवाद का उदय

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Demo
    //

    We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

    Most Popular

    प्रागैतिहासिक कला का अद्भुत साक्षी: रायगढ़ का कबरा पहाड़

    April 21, 2026

    देश की सबसे महँगी सब्ज़ी – बोड़ा, जानें क्या है इसमें खास?

    June 26, 2023

    छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार : हरेली

    June 27, 2023
    Our Picks

    प्रागैतिहासिक कला का अद्भुत साक्षी: रायगढ़ का कबरा पहाड़

    April 21, 2026

    रायपुर का ‘डे भवन’ दिलाता है ऐतिहासिक और खूबसूरत यादें

    April 21, 2026

    देवधारा जलप्रपात: गरियाबंद का एक प्राकृतिक स्वर्ग

    April 21, 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.